Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 आयरलैंड 5 हजार शरणार्थियों को शरण दे सकता है : उप प्रधानमंत्री | dharmpath.com

Thursday , 12 June 2025

Home » विश्व » आयरलैंड 5 हजार शरणार्थियों को शरण दे सकता है : उप प्रधानमंत्री

आयरलैंड 5 हजार शरणार्थियों को शरण दे सकता है : उप प्रधानमंत्री

डबलिन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आयरलैंड की उप प्रधानमंत्री जोआन बर्टन ने कहा है कि उनका देश 5,000 शरणार्थियों तक को शरण दे सकता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आयरलैंड के प्रसारणकर्ता ‘आरटीई’ ने सोमवार को आयरिश लेबर पार्टी की नेता जोआन बर्टन के हवाले से कहा कि इस संख्या में कोई कटौती नहीं होगी।

जोआन के हवाले से यह भी कहा गया है कि आयरलैंड को संयुक्त राष्ट्र महासभा में सीरिया में एक शांति समझौते पर भी जोर देने की जरूरत है।

पिछले सप्ताह आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस ने स्थानीय लोगों से शरणार्थियों की बढ़ती संख्या से न घबराने का आग्रह किया था।

हिगिंस ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) राष्ट्र पनाह देने वाले शरणार्थियों की संख्या के बारे में बात करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शरणार्थियों की जो मूल संख्या बताई गई थी, वास्तविक संख्या उससे दो से तीन गुणा अधिक होने की संभावना है।

आयरलैंड अब तक 600 शरणार्थियों को पनाह देने के लिए राजी हुआ है।

आयरलैंड 5 हजार शरणार्थियों को शरण दे सकता है : उप प्रधानमंत्री Reviewed by on . डबलिन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आयरलैंड की उप प्रधानमंत्री जोआन बर्टन ने कहा है कि उनका देश 5,000 शरणार्थियों तक को शरण दे सकता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डबलिन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आयरलैंड की उप प्रधानमंत्री जोआन बर्टन ने कहा है कि उनका देश 5,000 शरणार्थियों तक को शरण दे सकता है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, Rating:
scroll to top