लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। गर्मी में इजाफा होगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 15.5 डिग्री, गोरखपुर का 16.5 डिग्री, झांसी का 16 डिग्री और इलाहाबाद का 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।