Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 उत्तर प्रदेश में शीतलहर | dharmpath.com

Wednesday , 11 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उत्तर प्रदेश में शीतलहर

उत्तर प्रदेश में शीतलहर

लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में रविवार को भी शीतलहर बकरार है। हालांकि यहां धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप खिले रहने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं। तेज हवाओं की वजह से गलन बरकरार रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त रविवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, कानपुर का 5.2 डिग्री, गोरखपुर का छह डिग्री, झांसी का सात डिग्री और इलाहाबाद का 7.3 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर Reviewed by on . लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में रविवार को भी शीतलहर बकरार है। हालांकि यहां धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड लखनऊ, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में रविवार को भी शीतलहर बकरार है। हालांकि यहां धूप निकली है, जिससे लोगों को ठंड Rating:
scroll to top