गोरखपुर पुलिस के अनुसार, चौरीचौरा के तरकुलहा मंदिर परिसर में प्रवेशद्वार पर एक कमरा बना हुआ है। सामने लगे पीपल के पेड़ के नीचे एक चबतूरा है। गुरुवार की सुबह लोगों ने चबूतरे पर एक महिला का खून से लथपथ शव लोगों ने पड़ा देखा। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई। महिला के शरीर पर लाल व हरे रंग की साड़ी मौजूद थी।