Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट | dharmpath.com

Sunday , 18 May 2025

Home » भारत » उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार देर रात बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक बारिश होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 22.2 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट Reviewed by on . लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार देर रात बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज लखनऊ, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में गुरुवार देर रात बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज Rating:
scroll to top