लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य जिलों में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वाचल के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार जताए हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों तक बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 22.2 डिग्री, झांसी का 25़.3 डिग्री और इलाहाबाद का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।