Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 एच.ए. हलीम सुपुर्दे खाक | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » भारत » एच.ए. हलीम सुपुर्दे खाक

एच.ए. हलीम सुपुर्दे खाक

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और देश में किसी भी सदन में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड बना चुके हाशिम अब्दुल हलीम को मंगलवार को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और देश में किसी भी सदन में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड बना चुके हाशिम अब्दुल हलीम को मंगलवार को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

यहां एक नर्सिग होम में सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से हलीम का निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे।

हलीम रिकार्ड 29 साल तक लगातार पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे।

हलीम का पार्थिव शरीर सबसे पहले राज्य विधानसभा ले जाया गया। वहां से उसे माकपा के मुख्यालय मुजफ्फर अहमद भवन ले जाया गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उन्हें गोबरा कब्रिस्तान में दफनाया गया।

हलीम वकील थे और सदनों के नियमों और प्रक्रियाओं से बखूबी वाकिफ थे। सात बार विधायक चुने जा चुके हलीम 1977 से 1982 तक पश्चिम बंगाल की पहली वाम मोर्चा सरकार में कानून और न्याय मंत्री भी रह चुके थे।

एच.ए. हलीम सुपुर्दे खाक Reviewed by on . कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और देश में किसी भी सदन में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड बना चुके हा कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और देश में किसी भी सदन में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने का रिकार्ड बना चुके हा Rating:
scroll to top