Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 ओडिशा में कांग्रेस के बंद से जनजीवन प्रभावित | dharmpath.com

Monday , 2 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » ओडिशा में कांग्रेस के बंद से जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में कांग्रेस के बंद से जनजीवन प्रभावित

भुवनेश्वर, 26 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में शुक्रवार को कांग्रेस के बंद से राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कांग्रेस ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर में ब्रह्म परिवर्तन से संबंधित कर्मकांड के दौरान हुए कुप्रबंधन के खिलाफ यहां बंद का आह्वान किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, बालेसर और संभलपुर सहित कई स्थानों पर किए गए चक्काजाम की वजह से रेल और बस सेवाएं प्रभावित रहीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कई रेलगाड़ियां रोक दी, जबकि बसें और अन्य परिवहन सेवाएं भी सड़कों से नदारद रहीं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हालांकि, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा जैसी जरूरी सेवाएं और नबकलेबर कार्य को इस बंद से मुक्त रखा गया है।

विभिन्न स्थानों पर बैंक, सरकारी और निजी संस्थान भी बंद रहे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन, वरिष्ठ नेता जयदेव जेना, भक्त चरण दास, रंजीब बिस्वाल, सुरेश रॉत्रे, पार्टी के उपप्रभारी सुभांकर सरकार और कई अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीसीसी के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन ने कहा, “ब्रह्म परिवर्तन में कुप्रबंधन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। हम कानून मंत्री और मंदिर प्रशासन के प्रमुख के खिलाफ जांच और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं।”

प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर वाहनों को क्षतिग्रस्त भी किया, जिससे यात्रियों को दिक्कतें हुई।

ओडिशा में कांग्रेस के बंद से जनजीवन प्रभावित Reviewed by on . भुवनेश्वर, 26 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में शुक्रवार को कांग्रेस के बंद से राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कांग्रेस ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर में ब्रह्म परिवर भुवनेश्वर, 26 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में शुक्रवार को कांग्रेस के बंद से राज्य में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कांग्रेस ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर में ब्रह्म परिवर Rating:
scroll to top