Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश के आसार | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » भारत » कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश के आसार

कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश के आसार

बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के तटीय क्षेत्र और कुछ अंदरूनी हिस्सों में बारिश होगी।

आधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में मंगलवार को आंशिक रूप से बदली रहेगी। सोमवार को कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

अधिकारियों ने कहा कि बेंगलुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को बेंगलुरू में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वातावरण में 80 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।

कर्नाटक में कुछ जगहों पर बारिश के आसार Reviewed by on . बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के तटीय क्षेत्र और कुछ बेंगलुरू, 7 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक में मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के तटीय क्षेत्र और कुछ Rating:
scroll to top