Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ग्रैंड मस्जिद हादसे में मरने वाले 107 लोगों में 2 भारतीय | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » ग्रैंड मस्जिद हादसे में मरने वाले 107 लोगों में 2 भारतीय

ग्रैंड मस्जिद हादसे में मरने वाले 107 लोगों में 2 भारतीय

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वाले 107 लोगों में से दो भारतीय हैं।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्रालय की वेबसाइट पर लिखा, “जेद्दाह में भारतीय वाणिज्यदूतावास के हमारे अधिकारी शुक्रवार रात से ही घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हमें दुख के साथ बताना पड़ा रहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो भारतीयों की भी जान गई है।”

इस बयान में यह भी कहा गया कि 15 भारतीय घायल हुए हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें 11 भारत की हज समिति से हैं और चार अन्य निजी टूर ऑपरेटर हैं।”

अधिकारियों ने बयान में यह भी कहा है कि राहत अभियान के तहत 24/7 हेल्पलाइन (00966125458000/00966125496000) जारी किया गया है और टॉल फ्री नंबर (देश में तीर्थयात्रियों के लिए 8002477786) भी जारी कर दिया गया है।

सऊदी अरब के तीर्थस्थल मक्का में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुई दुर्घटना में 107 लोगों की मौत हो गई है और 238 घायल हुए हैं।

ग्रैंड मस्जिद हादसे में मरने वाले 107 लोगों में 2 भारतीय Reviewed by on . नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वाले 107 लोगों में से दो भारतीय हैं।विदेश मंत्रालय के अधिक नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद पर क्रेन गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वाले 107 लोगों में से दो भारतीय हैं।विदेश मंत्रालय के अधिक Rating:
scroll to top