Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी

झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी

July 4, 2024 7:15 am by: Category: भारत Comments Off on झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी A+ / A-

रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जेल से जमानत पर बाहर आए सोरेन की कल तीसरी बार ताजपोशी होगी। वे एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।

 

चंपाई सोरेन सिर्फ 152 दिन झारखंड के सीएम रहे। 2 फरवरी 2024 को वे सीएम बने थे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम 7.20 बजे राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन विधायक दल के विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा।

चंपाई सोरेन ने मीडिया से कहा कि गठबंधन का जो फैसला था उसी के अनुसार मैंने काम किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई जी ने अपनी बात कह दी है। ये गठबंधन का फैसला है। इससे पहले रांची में CM हाउस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी विधायकों को CM हाउस में ही रहने को कहा गया है।

झारखंड:सीएम चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी Reviewed by on . रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जेल से जमानत पर बाहर रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जेल से जमानत पर बाहर Rating: 0
scroll to top