तापमान वृद्धि का कीटनाशकों के प्रभाव पर असर

न्यूयॉर्क, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। पर्यावरण पर ग्लोबल वॉर्मिग का असर कई तरीके से सामने आया है। यहां तक कि मच्छरों को भगाने के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे कीटनाशकों के प्रभाव पर भी इसका असर पड़ता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

मोंटाना स्टेट युनिवर्सिटी के दो शोधकर्ता व स्नातक छात्र शेवन व्हाइटेन व रॉबर्ट पीटरसन ने अपने शोध में यह पाया है कि तापमान बढ़ने से कीटनाशक पर्मीथ्रिन, पीत ज्वर (येलो फीवर) के मच्छरों का नाश करने में कम प्रभावी हो जाता है।

ये मच्छर लोगों में डेंगू, पीत ज्वर व अन्य बीमारियों के कारण बनते हैं।

व्हाइटेन ने कहा, “कई इलाकों में जहां इन कीटनाशकों का इसका इस्तेमाल हो रहा है, वहां तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है।”

शोधकर्ताओं ने पर्मीथ्रिन की विभिन्न सांद्रता व विभिन्न तापमान से मच्छरों का सामना कराया।

उन्होंने मच्छरों की मौत व तापमान में व्युत्क्रमानुपाती क्रम पाया, मतलब तापमान बढ़ने पर मच्छर की मौत में कमी, और तापमान घटने पर मच्छरों की मौत में वृद्धि देखी गई।

शोधकर्ताओं ने कहा कि मच्छरों के नियंत्रण के प्रयास में लगे लोगों को कीटनाशक नियंत्रण उत्पाद चुनते समय तापमान को ध्यान में रखना चाहिए।

यह अध्ययन पत्रिका ‘मेडिकल एंटोमालॉजी’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493