नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 481 रनों का लक्ष्य रखा है।
भारत ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 267 रनों पर घोषित की। अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए। रहाणे ने पहली पारी में भी 127 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने भी 88 रनों का योगदान दिया। रिद्धिमान साहा 23 रनों पर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियो में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं।
भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 126 रनों पर समेट दिया था।