नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा।
दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 88 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।