Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री | dharmpath.com

Friday , 13 June 2025

Home » भारत » दिल्ली में कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री

दिल्ली में कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्के से सामान्य कोहरा रहा। दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।”

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में कोहरा, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री Reviewed by on . नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भा नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भा Rating:
scroll to top