नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान दिनभर साफ रहेगा।
दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।