Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा | dharmpath.com

Wednesday , 11 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा

दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर रही, जबकि इसी समय आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सुबह के वक्त कोहरा Reviewed by on . नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान व नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भारत मौसम विज्ञान व Rating:
scroll to top