नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम और रात के समय धुंध रह सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 35 फीसदी आद्र्रता रही।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।