Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हमले की चेतावनी | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » विश्व » पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हमले की चेतावनी

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हमले की चेतावनी

September 26, 2024 2:56 pm by: Category: विश्व Comments Off on पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हमले की चेतावनी A+ / A-

मॉस्को -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिम देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने राजधानी मॉस्को में बुधवार को सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से जुड़े नियम और शर्तों को बदलने जा रही है.

 

 

पुतिन ने कहा कि देश के परमाणु नियमों में कई नई चीजें जोड़ी जाएंगी। इसमें रूस के खिलाफ मिसाइल या फिर ड्रोन हमलों के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल भी शामिल है। अगर रूसी इलाके में बड़े पैमाने पर मिसाइल या ड्रोन हमला होता है, जिससे देश की संप्रभुता पर गंभीर खतरा आ सकता है, तब भी रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि यदि कोई गैर-परमाणु संपन्न देश किसी परमाणु संपन्न देश के समर्थन से रूस पर हमला करता है तो इसे दोनों देशों की तरफ से किया गया हमला माना जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस के परमाणु हथियार, देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी हैं।

पुतिन का ये बयान तब आया है, जब यूक्रेन पश्चिमी देशों से रूस में दूर तक हमला करने वाली मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मांग रहा है। पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की शर्तों में बदलाव जरूरी था, क्योंकि दुनिया तेजी से बदल रही है।

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु हमले की चेतावनी Reviewed by on . मॉस्को -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिम देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने राजधानी मॉस्को में बुध मॉस्को -रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से पश्चिम देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन ने राजधानी मॉस्को में बुध Rating: 0
scroll to top