Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बम की धमकी से गो-एयर की उड़ान का मार्ग परिवर्तित | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » बम की धमकी से गो-एयर की उड़ान का मार्ग परिवर्तित

बम की धमकी से गो-एयर की उड़ान का मार्ग परिवर्तित

नागपुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गो-एयर की एक भुवनेश्वर-मुंबई उड़ान का मार्ग शनिवार को बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। इसे मुंबई की बजाय नागपुर की ओर मोड़ दिया गया।

गो-एयर की उड़ान संख्या जी8-243 ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सुबह 8.20 बजे उड़ान भरी थी। इसमें 150 यात्री सवार थे। विमान मुंबई जा रहा था। इसी बीच फोन पर विमान में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद इसका रुख नागपुर की ओर कर दिया गया, जहां यह 9.29 बजे उतरा।

गो-एयर के भुवनेश्वर कार्यलय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कोई बम नहीं मिला।

सुरक्षा जांच के बाद विमान को मुंबई जाने की अनुमति दे दी गई।

बम की धमकी से गो-एयर की उड़ान का मार्ग परिवर्तित Reviewed by on . नागपुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गो-एयर की एक भुवनेश्वर-मुंबई उड़ान का मार्ग शनिवार को बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। इसे मुंबई की बजाय नागपुर की ओर मोड़ नागपुर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गो-एयर की एक भुवनेश्वर-मुंबई उड़ान का मार्ग शनिवार को बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। इसे मुंबई की बजाय नागपुर की ओर मोड़ Rating:
scroll to top