Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर आहत | dharmpath.com

Wednesday , 11 June 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » ‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर आहत

‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर आहत

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस वजह से रणवीर काफी निराश हैं।

रणवीर ने यहां कहा, “जब आपका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का न हो और फिर भी लोग आपका विरोध कर रहे हों तो नकारात्मक भावनाएं आती हैं। आप लोगों के मनोरंजन और अच्छी फिल्म के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं और फिर इस तरह की नकारात्मकत चीजें होती हैं, तो सच में बुरा लगता है।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 200 कार्यकर्ताओं के द्वारा फिल्म में पेशवा बाजीराव प्रथम के चित्रण और उस युग के अन्य पहलुओं पर आपत्ति जताए जाने और विरोध-प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को पुणे में फिल्म के करीब पांच शो रद्द कर दिए गए।

फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है। फिल्म में रणवीर को जनता के सामने नृत्य करते और बाल संवारते दिखाया गया है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाजीराव अपने कर्तव्यों के निर्वहन और युद्ध में इतने व्यस्त रहते थे कि उनके पास यह सब करने का वक्त ही नहीं था।

इससे पहले बाजीराव के वंशजों के एक समूह ने फिल्म में ‘मलहारी’ और ‘पिगा’ गीतों में नृत्य प्रस्तुति पर आपत्ति और विरोध जताया था।

‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर आहत Reviewed by on . मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस वजह से रणवीर मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस वजह से रणवीर Rating:
scroll to top