Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 बिहार में उमस भरी गर्मी | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » भारत » बिहार में उमस भरी गर्मी

बिहार में उमस भरी गर्मी

पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.1 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 9.60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बिहार में उमस भरी गर्मी Reviewed by on . पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य क पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य क Rating:
scroll to top