पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो में मौसम साफ रहने तथा तापामन में वृद्धि का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापामन 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री, पूर्णिया का 17.5 डिग्री तथा भागलपुर का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, गया का 34.6 डिग्री, भागलपुर का 35 डिग्री तथा पूर्णिया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।