पटना, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना से इंकार किया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापामन 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य शहरों में पूर्णिया का शनिवार को न्यूनतम तापामन छह डिग्री, गया का 6.5 डिग्री तथा भागलपुर का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री, गया का 22.5 डिग्री तथा पूर्णिया का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।