जकार्ता, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ीदार-ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को शुक्रवार को यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार मिली।
टूर्नामेंट की 13वीं वरीय भारतीय जोड़ी को जापान की नाओको फाकुमान और कुरुमी योनाओ ने हराया।
नाओको और कुरुमी ने गुट्टा और पोनप्पा को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 23-25, 14-21 से पराजित किया।