Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार | dharmpath.com

Thursday , 1 May 2025

Home » राज्य का पन्ना » मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार

February 5, 2022 10:02 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार A+ / A-

भोपाल – राजधानी पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2014 में केन्द्रीय जेल भोपाल में अच्छा खाने देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस मामले में केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसकी पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

इंदौर और खंडवा शहर से वर्ष 2011-12 में प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को भोपाल के केन्द्रीय जेल में रखा गया था। इसमें आरोपी रकीब पिता वकील और बल्लू उर्फ बाल्यान भी शामिल थे। इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ जेल के खाने पर सवाल उठाते हुए अच्छे खाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस पर केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जेल से छूटने के बाद भी इन पर भूख हड़ताल करने के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन आरोपी पेशी पर नहीं आ रहे थे। इसे लेकर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गांधी नगर पुलिस ने दोनों को खंडवा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।

मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी सदस्यों को किया गिरफ्तार Reviewed by on . भोपाल - राजधानी पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट ज भोपाल - राजधानी पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया। पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट ज Rating: 0
scroll to top