भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर कोहरा और बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य में हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज बदला है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ गया है।
राज्य में सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।