भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शनिवार को भी धूप आग बनकर बरस रही है और लू के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है।
भोपाल का शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री, इंदौर का 26 डिग्री, ग्वालियर का 30 डिग्री और जबलपुर का 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री, इंदौर का 43.8 डिग्री, ग्वालियर का 45 डिग्री और जबलपुर का 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।