Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 माधुरी ने ‘झलक..’ से लिया ब्रेक, शाहिद की एंट्री | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » मनोरंजन » माधुरी ने ‘झलक..’ से लिया ब्रेक, शाहिद की एंट्री

माधुरी ने ‘झलक..’ से लिया ब्रेक, शाहिद की एंट्री

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। जल्द परिणय सूत्र में बंधने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ में ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की जगह लेंगे।

शो में शाहिद के आने की घोषणा कलर्स चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज नायक ने सोमवार को ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा, “कलर्स चैनल डांस के महारथी और बेहतरीन अभिनेता शाहिद कपूर का जल्द आ रहे ‘झलक दिखला जा’ में स्वागत करता है।”

शाहिद (34) ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर के डांस स्टूडेंट के रूप में की थी। उन्होंने अपना नृत्य कौशल भारत और विदेश दोनों जगहों पर दिखाया।

यह पहली बार है, जब शाहिद किसी रियलिटी शो के निर्णायक बनेंगे।

वहीं, माधुरी ने एक बयान में ‘झलक..’ का साथ छोड़ने के बारे में कहा, “मैं तीन सालों से ‘झलक..’ पर रही हूं और अब अन्य चीजों पर ध्यान देने के लिए एक ब्रेक ले रही हूं। मैं शायद जल्द कुछ और ज्यादा दिलचस्प चीज के साथ लौटूंगी। मैं ‘झलक..’ के लिए एक धमाकेदार संस्करण की कामना करती हूं।”

‘झलक दिखला जा’ जुलाई में प्रसारित हो सकता है।

माधुरी ने ‘झलक..’ से लिया ब्रेक, शाहिद की एंट्री Reviewed by on . मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। जल्द परिणय सूत्र में बंधने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की जगह ले मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। जल्द परिणय सूत्र में बंधने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की जगह ले Rating:
scroll to top