मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की दस्तक

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद अब मानसून विदाई की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र और पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी. इस वजह से अब देश के ज्यादातर राज्यों में अगले तीन दिन के बाद बारिश की संभावना बहुत कम है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, यूपी, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से मानसून विदाई ले रहा है. बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है. यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों में सुबह के समय ठंड का अहसास होने लगा है.

मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश भर से दक्षिण – पश्चिम मॉनसून की वापसी हो रही है. रक्सौल, डाल्टनगंज, पेंड्रा रोड, छिंदवाडा, जलगांव, दहानु से होकर प्रदेश से मानसून अब बाहर जा रहा है. प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है. इसके साथ ही हल्की ठंड की शुरुआत भी हो गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493