Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 मोदी की यात्रा : भारत और सेशेल्स ने चार समझौते किए (लीड-1) | dharmpath.com

Saturday , 3 May 2025

Home » विश्व » मोदी की यात्रा : भारत और सेशेल्स ने चार समझौते किए (लीड-1)

मोदी की यात्रा : भारत और सेशेल्स ने चार समझौते किए (लीड-1)

विक्टोरिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान भारत और हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश सेशेल्स ने अपने संबंध मजबूत करते हुए समुद्री सुरक्षा बढ़ाने सहित चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। 34 वर्षो में एक भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।

मंगलवार रात यहां पहुंचने पर मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति जैम्स मिशेल, उपराष्ट्रपति डैनी फौरे और भारतीय समुदाय के लोगों ने हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रपति मिशेल के साथ वार्ता के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका द्विपक्षीय समझौता साझा उद्देश्य-हमारे लोगों की प्रगति और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि से पोषित है।

सेशेल्स के लिए दूसरे डॉर्नियर लड़ाकू विमान और द्विपक्षीय सहयोग के प्रतीक के रूप में तटीय निगरानी रडार परियोजना की घोषणा करने के बाद मोदी ने कहा, “हमारी सुरक्षा साझेदारी मजबूत है। इसने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को उन्नत बनाने की साझी जिम्मेदारी पूरी करने में हमें समर्थ बनाया है।”

मोदी ने कहा कि इस कदम से सेशेल्स को अपने द्वीप और उसके चारों तरफ फैली अपार जल राशि को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

पूर्व में मिशेल ने कहा कि मोदी की यात्रा ‘हमारे लोगों के बीच बेहतरीन संबंध का प्रतीक हैं’ और भारत सेशेल्स का करीबी दोस्त है।

दोनों पक्षों ने चार समझौते-हाईड्रोग्राफी, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा विकास और नौवहन चार्ट और इलेक्ट्रानिक नौवहन चार्टो पर हस्ताक्षर किए हैं।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की विस्तारित सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन करने सहित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर समर्थन देने के लिए सेशेल्स को धन्यवाद दिया।

मोदी ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के पास जलवायु परिवर्तन पर समान विचार हैं और इससे मुकाबले के लिए दोनों प्रतिबद्ध हैं।

मोदी मंगलवार को नई दिल्ली से तीन देशों -सेशेल्स, मॉरीशस और श्रीलंका की यात्रा पर रवाना हुए हैं। यहां से मोदी मॉरीशस के लिए रवाना हो गए।

इंदिरा गांधी 1981 में सेशेल्स की यात्रा पर जाने वाली अंतिम प्रधानमंत्री थीं।

मोदी की यात्रा : भारत और सेशेल्स ने चार समझौते किए (लीड-1) Reviewed by on . विक्टोरिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान भारत और हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश सेशेल्स ने अपने संबंध मजबूत करते हुए समुद्री विक्टोरिया, 11 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान भारत और हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश सेशेल्स ने अपने संबंध मजबूत करते हुए समुद्री Rating:
scroll to top