Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » भारत » राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके

राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके

May 2, 2025 10:03 am by: Category: भारत Leave a comment A+ / A-

राजगढ़- जिले में अप्रैल महीने के दौरान अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी और जिला प्रशासन की संयुक्त मुहिम ने बाल विवाह के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। इस अभियान के तहत कुल 122 बाल विवाह रोके गए। महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से चलाए गए इस अभियान में 43 व्यक्तिगत मामलों में समय रहते हस्तक्षेप कर विवाह रोके गए। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 33 जोड़ों के विवाह निरस्त किए गए, और 13 अन्य मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की गई।

अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी की गांव-गांव तक पहुंच और जनजागरूकता गतिविधियों ने इस अभियान को गति दी। अभियान के दौरान 5 मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर और जनवरी में भी 79 बाल विवाह रोके गए थे। इस मुहिम में लगातार बढ़ती सक्रियता से बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर प्रभावी नियंत्रण होता दिखाई दे रहा है।

राजगढ़ में 122 बाल विवाह रोके Reviewed by on . राजगढ़- जिले में अप्रैल महीने के दौरान अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी और जिला प्रशासन की संयुक्त मुहिम ने बाल विवाह के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। इस अभियान के तहत कुल राजगढ़- जिले में अप्रैल महीने के दौरान अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी और जिला प्रशासन की संयुक्त मुहिम ने बाल विवाह के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। इस अभियान के तहत कुल Rating: 0

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.

scroll to top