नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध थी, लेकिन बाद में धूप निकल आई। पूरे दिन आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 63 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।