Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 शेनझेन भूस्खलन : 60 घंटों बाद पहला उत्तरजीवी मिला, उपचाराधीन | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » विश्व » शेनझेन भूस्खलन : 60 घंटों बाद पहला उत्तरजीवी मिला, उपचाराधीन

शेनझेन भूस्खलन : 60 घंटों बाद पहला उत्तरजीवी मिला, उपचाराधीन

टिआन जेमिंग (19) को सुबह करीब 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) मलबे से बाहर निकाला गया और गुआंगमिंग न्यू डिस्ट्रिक्ट सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के अध्यक्ष वांग गुआंगमिग ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है और आगे के इलाज के लिए ऑपरेटिंग रूम ले जाया गया है।

शेनझेन शहर में रविवार को जबर्दस्त भूस्खलन हुआ था और टिआन इसमें लापता हुए 76 लोगों में से एक है।

बचावकर्ताओं व सशस्त्र पुलिस को मंगलवार देर रात करीब एक बजे टिआन की सही लोकेशन का पता चला और वे देर रात 3.30 बजे उस तक पहुंच गए।

मलबे से बाहर निकालने से पहले टिआन तक ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

टिआन ने बचावकर्ताओं को अपना नाम बताया और कहा कि उसके आसपास कई और उत्तरजीवी भी फंसे हुए हैं।

बचावकर्ताओं के अनुसार, टिआन के करीब मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शेनझेन भूस्खलन : 60 घंटों बाद पहला उत्तरजीवी मिला, उपचाराधीन Reviewed by on . टिआन जेमिंग (19) को सुबह करीब 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) मलबे से बाहर निकाला गया और गुआंगमिंग न्यू डिस्ट्रिक्ट सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।अस्पताल के अ टिआन जेमिंग (19) को सुबह करीब 6.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) मलबे से बाहर निकाला गया और गुआंगमिंग न्यू डिस्ट्रिक्ट सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।अस्पताल के अ Rating:
scroll to top