Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

 सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावट (लीड-1) | dharmpath.com

Sunday , 18 May 2025

Home » व्यापार » सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावट (लीड-1)

सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 286.71 अंकों की गिरावट के साथ 34,010.76 पर और निफ्टी 93.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,452.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 113.77 अंकों की तेजी के साथ 34,411.24 पर खुला और 286.71 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 34,010.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,508.24 के ऊपरी और 33,957.33 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 200.89 अंकों की गिरावट के साथ 16,602.35 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 222.41 अंकों की गिरावट के साथ 18,035.75 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 50.7 अंकों की तेजी के साथ 10,596.20 पर खुला और 93.20 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 10,452.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,612.90 के ऊपरी और 10,434.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से केवल एक सूचना प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- वाहन (1.65 फीसदी), धातु (1.58 फीसदी), दूरसंचार (1.51 फीसदी), रियल्टी (1.44 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.33 फीसदी)।

सेंसेक्स में 287 अंकों की गिरावट (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 286.71 अंकों की गिरावट के साथ 34,010.76 पर और निफ्टी 9 मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 286.71 अंकों की गिरावट के साथ 34,010.76 पर और निफ्टी 9 Rating:
scroll to top