पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन उमर शरीफ का गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद शनिवार को जर्मनी में निधन हो गया। शरीफ 66 साल के थे। उमर शरीफ के निधन की पुष्टि जर्मनी में पाकिस्तान के राजदूत डॉ मोहम्मद फैसल ने की, जिन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गहरे दुख के साथ यह घोषणा की जाती है कि उमर शरीफ का जर्मनी में निधन हो गया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। परिवार की हर तरह से मदद करने के लिए हमारा सीजी अस्पताल में मौजूद हैं। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 66 वर्षीय कॉमेडियन 28 सितंबर को अपने इलाज के लिए अमेरिका के लिए एक एयर एम्बुलेंस में सवार हुए थे। हालांकि, रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जर्मनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
dharmpath.com dharmpath