Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव

अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव

July 30, 2023 5:04 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव A+ / A-

इंदौर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए हैं। वे दोपहर करीब में इंदौर पहुंचे। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापांव पहुंचकर पहाड़ी पर स्थित जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने यहां नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर करीब दो बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर से जानापाव के लिए रवाना हो गए। इसी के साथ उनका नाम भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो गया। इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है। अमित शाह दोपहर करीब सवा दो बजे जानापाव पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने जनकेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद नवनिर्मित परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां पूजन-अर्चन के बाद शाह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

अमित शाह इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।

अमित शाह पहुंचे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव Reviewed by on . इंदौर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए हैं। वे दोपहर करीब में इंदौर पहुंचे। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानत इंदौर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए हैं। वे दोपहर करीब में इंदौर पहुंचे। यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानत Rating: 0
scroll to top