आगरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उल्लुओं का अवैध कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह भंडाफोड़ प्रकृति की तस्वीरें खींचने वाले एक फोटोग्राफर के गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ को दी गई सूचना के बाद हो पाया। फोटोग्राफर अंकुश दवे ने बताया, “मैं कई महीनों से पठोली गांव में उल्लुओं …
Read More »भारत
आरक्षण कोटा बढ़ाने की कोई योजना नहीं : दास
रांची, 14 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सोमवार को कहा कि राज्य के रोजगार में मौजूदा 50 फीसदी के आरक्षण कोटे को और बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में आरक्षण कोटे में बढ़ोतरी की मांग की थी। यादव ने कहा, “सरकार को मौजूदा 50 फीसदी आरक्षण कोटे …
Read More »जगन्नाथ मंदिर की मरम्मत के लिए सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ भेजे केंद्र : पटनायक
भुवनेश्वर, 14 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि श्री जगन्नाथ मंदिर की मरम्मत के लिए वह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को अपने सबसे बेहतरीन विशेषज्ञों को भेजने का निर्देश दे। पुरी जिले में स्थित यह मंदिर ओडिशा के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है, जहां देश भर से श्रद्धालु आते …
Read More »केजरीवाल ने फसल की क्षति के आकलन का आदेश दिया
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त ए. अनबरासु को बेमौसम बरसात से राष्ट्रीय राजधानी में फसलों को हुई क्षति का आकलन करने को कहा। केजरीवाल ने ट्वीट में बताया, “मैंने प्रमंडलीय आयुक्त से कहा है कि बेमौसम बरसात से दिल्ली के किसानों को हुई क्षति का आकलन करें।” ओला-वृष्टि और वर्षा …
Read More »झारखंड के पूर्व और वर्तमान विधायकों को जमीन मिलेगी
रांची, 14 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में विधायकों और पूर्व विधायकों को जमीन दी जाएगी। राज्य सरकार ऐसी जमीनों को चिन्हित कर रही है। यह जानकारी सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) के विधायक अरुप चटर्जी के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। चटर्जी ने यह मुद्दा सदन में उठाया और …
Read More »बिहार : 15 दिन बाद समाधि से निकले बाबा प्रमोद!
मधेपुरा, 14 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र में बाबा प्रमोद 15 दिनों की भूमिगत समाधि के बाद सोमवार को सकुशल बाहर निकल आए। इसके बाद जिला प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और बाबा को पूरी तरह स्वस्थ बताया। यह जानकारी पुलिस ने दी। चौसा के थाना प्रभारी सुमन कुमार ने सोमवार को आईएएनएस …
Read More »खुद पर छपे कार्टूनों का मैं बुरा नहीं मानता : अखिलेश
लखनऊ , 14 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक कार्टून पत्रिका के विमोचन के मौके पर कहा कि उनको लेकर छपे कार्टूनों पर वह बुरा नहीं मानते। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में कार्टून पत्रिका ‘टीपू सुल्तान हिम्मते मर्दा’ का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के …
Read More »पाकिस्तान से वार्ता बहाल करने को भारत ने की पहल : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया बहाल करने के लिए पहल की है, जिसमें मुख्य जोर आतंकवाद के मुद्दे पर होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया फिर शुरू करने के लिए पहल की है। इस प्रकार …
Read More »आरक्षण नीति बदलने का इरादा नहीं : सरकार
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को राज्यसभा में अपनी बात फिर दोहराते हुए कहा कि उसका देश की आरक्षण नीति में बदलाव करने का कोई इरादा नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने समाज के सम्पन्न वर्गो द्वारा आरक्षण की मांग को संविधान की भावना के विपरीत बताया है। आरएसएस के इस बयान …
Read More »सहारा प्रमुख की ‘लाइफ मंत्राज’ बिक्री में तीसरे नंबर पर
नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। सहारा प्रमुख सुब्रत राय को जेल में रहते दो साल बीत गए हैं, लेकिन उनके लिए एक ऐसी खबर भी है जिससे वह खुश हो सकते हैं। पिछले माह छपकर बाजार में पहुंची उनकी पुस्तक ‘लाइफ मंत्राज’ को निल्सन बुकस्केन ने कथा साहित्य से इतर श्रेणी में ‘बेस्टसेलर’ करार दिया है। निल्सन बुकस्केन प्रकाशन उद्योग …
Read More »
dharmpath.com dharmpath