लंदन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अभिभावकों में बच्चों को जीतते हुए देखने की ललक उन्हें गलत दिशा में ले जा सकती है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि माता-पिता के दबाव के कारण युवा पुरुष एथीलीट प्रतिबंधित पदार्थो के सेवन की ओर उन्मुख हो जाते हैं। इंग्लैड की यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में हुए इस शोध के मुख्य लेखक …
Read More »विश्व
माली में चाड के शांति सैनिक ने कमांडर को गोली मारी
संयुक्त राष्ट्र के एक सूत्र ने कहा कि बागी शांति सैनिक ने अपनी टुकड़ी के कमांडर और एक अन्य सैनिक को गोली मार दी। दोनों का संबंध चाड से था। माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन (मिनुसमा) के प्रवक्ता ओलिवर साल्गाडो ने फोन पर दोनों शांति सैनिकों के मरने की पुष्टि की। गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया …
Read More »भारत की परमाणु क्षमता को लेकर पाकिस्तान चिंतित
इस्लामाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक दैनिक ने कहा है कि पाकिस्तान की अभी की सबसे बड़ी चिंता यह है कि ‘भारत जल्द ही अत्यधिक प्रशंसित परमाणु त्रय’ हासिल कर लेगा।’ यानी, भारत जल्द ही जल, थल और आकाश से परमाणु हथियार इस्तेमाल की क्षमता हासिल कर लेगा। दैनिक ने कहा है कि इस स्तर तक पहुंच हासिल करने …
Read More »सुदूर ब्रह्मांड में ‘तीव्र विकरणीय दरार’ की खोज
सिडनी, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पहली बार वैज्ञानिकों के शोध दल ने तीव्र विकरणीय दरार (फास्ट रेडियो बर्स्ट) यानी एफआरबी की खोज की है, जिससे इस बात की पुष्टि हो गई है कि छोटी लेकिन शानदार चमक वाली रेडियो तरंगें सुदूर ब्रह्मांड में उत्पन्न हुई हैं। इसके लिए कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) के रेडियो टेलीस्कोप और जापान की …
Read More »चीन की राज्य परिषद ने मोबाइल एप लांच किया
राज्य परिषद के कई प्रमुख फैसलों और प्रमुख नीतिगत दस्तावेजों को जारी करने के लिए इस एप का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की गतिविधियों की जानकारी भी इस एप पर उपलब्ध होगी। इस एप का उपयोग सरकारी मामलों से संबंधित सेवाओं और जनता के साथ संवाद स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इस एप को एप्पल …
Read More »चीन के पहले सूक्ष्म गुरुत्व उपग्रह का अप्रैल में होगा प्रक्षेपण
बीजिंग, 26 फरवरी (आईएएनएस)। चीन अपने पहले सूक्ष्म गुरुत्व प्रयोगात्मक उपग्रह (माइक्रो-गै्रविटी एक्सपेरिमेंटल सेटलाइट) को अप्रैल में प्रक्षेपित करने की तैयारी में है। मीडिया को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। द पीपुल्स डेली रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम गांसु प्रांत स्थित जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से शिजियान-10 उपग्रह उड़ान भरने के लिए तैयार है। शिजियान-10 के डिप्टी चीफ डिजाइनर ली …
Read More »रोजाना कुछ कदम चलिए, लंबी होगी उम्र
न्यूयार्क, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अगर आपकी मंशा चुस्त-दुरुस्त रहने की है, लेकिन जिम में घंटों पसीना बहाना आपके बस की बात नहीं, तो फिर कुछ देर के लिए चहलकदमी कीजिए। यकीनन इससे आप न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आपकी उम्र भी लंबी रहेगी। अमेरिका की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में किए गए शोध के मुख्य लेखक एजरा फिशमैन के अनुसार, “लंबी उम्र …
Read More »चीनी विमान चूहा मिलने पर मजबूरन हवाईअड्डे लौटा
लूंग एयर एयरलाइंस की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि किफायती विमान सेवा कंपनी की उड़ान संख्या जीजे8823 विमान ने सुबह 7.07 बजे झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझोऊ से उड़ान भरी थी। यह युन्नान प्रांत के स्वायत्त क्षेत्र सिशुआंगबन्ना दाई जा रहा था। उसी दौरान विमान में एक उत्पाती चूहा दिखा। एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि इसकी …
Read More »नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल (लीड-1)
काठमांडू, 26 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के कालीकोट जिले में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। फिलहाल घायल यात्रियों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। विमान और नौ यात्री तथा चालक दल के दो सदस्य सवार थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर काष्ठमंडप का विमान नेपालगंज से जुमला जाते …
Read More »मिस्र : इस्लाम के अपमान पर 4 स्कूली बच्चों को जेल
काहिरा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र की एक अदालत ने इस्लाम का अपमान करने पर कॉप्टिक क्रिस्चियन स्कूल के चार विद्यार्थियों को पांच साल की जेल की सजा सुनाई। समाचार पत्र ‘अल-अहराम’ की रपट के मुताबिक, अदालत ने चार में से तीन विद्यार्थियों को जेल प्रशासन को सौंप दिया गया है, जबकि उनमें से एक को बाल सुधार गृह भेजा गया …
Read More »
dharmpath.com dharmpath