विश्व

सीमा पर गोलीबारी मामले में पाकिस्तान में भारतीय राजदूत तलब

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने अधिकार क्षेत्र वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा करने के साथ ही शनिवार को भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया। नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के चलते नागरिक की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नियंत्रण …

Read More »

शाह महमूद कुरैशी पाकिस्तान के विदेश मंत्री नियुक्त

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शाह महमूह कुरैशी को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया। प्रधानमंत्री इमराम खान ने शनिवार को 20 सदस्यी मंत्रिमंडल की घोषणा की थी। नामित सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा ता कि कैबिनेट के मंत्री सोमवार सुबह शपथ लेंगे। कुरैशी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता हैं। जब पीपुल्स पार्टी …

Read More »

सऊदी अरब ने हौती विद्रोहियों की मिसाइलें नष्ट की

रियाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सऊदी अरब की वायुसेना ने शनिवार को देश के सीमावर्ती शहर जाजान को निशाना बनाकर हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। अल अरबिया के मुताबिक, बीते दो सप्ताह में वायुसेना ने सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर दागी गई पांच मिसाइलों को नष्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब से सऊदी अरब …

Read More »

रूहानी ने इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

तेहरान, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई दी। रूहानी ने अपने संदेश में कहा कि ईरान, पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने को लेकर तैयार है और उसे उम्मीद है कि दोनों देशों के संबंध इमरान खान के कार्यकाल में सुधरेंगे। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने शनिवार को …

Read More »

ुपाकिस्तान : राष्ट्रपति पद के लिए आरिफ अल्वी पीटीआई के उम्मीदवार

इस्लामाबाद, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए आरिफ अल्वी को उम्मीदवार बनाया है। पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव चार सितंबर को होंगे, जिसमें मौजूदा राष्ट्रपति ममनून हुसैन के उत्तराधिकारी का चुनाव होगा। देश के राष्ट्रपति का चुनाव नेशनल असेंबली, …

Read More »

फिजी में भूकंप के झटके

सुवा, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिजी में रविवार को रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 560 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और इससे हवाई में भी कोई …

Read More »

इटली में पुल ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 41 हुई

रोम, 18 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के शहर जेनोआ में एक पुल गिर जाने की घटना में शनिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। सभी मृतकों के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मृतकों की संख्या में इजाफा उस वक्त हुआ, जब बचावकर्ताओं ने मलबे से एक वाहन निकाला, जिसमें से तीन …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन

जेनेवा, 18 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन हो गया। संयुक्त राष्ट्र प्रवजन एजेंसी ने ट्वीट किया, “आज हम एक महान व्यक्ति, एक नेता और एक दूरदर्शी के निधन पर दुख व्यक्त करते हैं।” अन्नान दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभालने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी व्यक्ति थे, जिन्होंने इस पद …

Read More »

वाजपेयी की राजनीति अभूतपूर्व थी : पाकिस्तानी अखबार

कराची, 18 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने में दिवंगत भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों में उनके महान साहस और ²ष्टि की प्रशंसा करते हुए कराची के एक दैनिक अखबार ने शनिवार को कहा है कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी राजनीति का अनुसरण करना चाहिए, जो कि दक्षिण एशिया में …

Read More »

बांग्लादेश में विरोधी गुटों में झड़प, 6 की मौत

ढाका, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी चटगांव के पहाड़ी क्षेत्र में एक राजनीतिक दल के दो विरोधी गुटों के बीच झड़प में शनिवार को एक स्थानीय राजनेता सहित छह लोगों की मौत हो गई। खग्रचारी के पुलिस प्रमुख अली अहमद खान ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि खग्रचारी जिले के शोनिरभोर बाजार इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493