Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मॉस्को अटैकः हमलावरों की गिरफ्तारी का रूस का दावा | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » विश्व » मॉस्को अटैकः हमलावरों की गिरफ्तारी का रूस का दावा

मॉस्को अटैकः हमलावरों की गिरफ्तारी का रूस का दावा

March 24, 2024 4:34 pm by: Category: विश्व Comments Off on मॉस्को अटैकः हमलावरों की गिरफ्तारी का रूस का दावा A+ / A-

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में कम-से-कम 133 लोगों की मौत हो गई जबकि 140 लोग घायल हुए। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि चार बंदूकधारियों को यूक्रेन की तरफ भागते हुए पकड़ा गया। जबकि यूक्रेन ने इस हमले में उसका हाथ होने से साफ इनकार किया है।

शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की। सभी को पकड़ लिया गया है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने हमले को बर्बर आतंकी कृत्य करार दिया है।

हालांकि यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हमले का आरोप उनके देश पर मढ़ना चाहते हैं। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के एक धड़े ने ली है।

बीते दो दशकों में रूस पर हुए इस सबसे बड़े हमले में रूस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 हमलावर हैं और 7 लोग उनकी मददगार बताए गए हैं। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरपर्सन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस खून का बदला खून से लेगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात 22 मार्च को हमला उस समय हुआ जब क्रॉकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड के कार्यक्रम में दर्शकों का बड़ा समूह वहां जमा था। सेना जैसी वर्दी पहने 4 आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, बम फेंके और फरार हो गए। आईएसआईएस-खुरासान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मॉस्को अटैकः हमलावरों की गिरफ्तारी का रूस का दावा Reviewed by on . मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके के कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात गोलीबारी करने वाले चारों हमलावरों को Rating: 0
scroll to top