Saturday , 27 April 2024

Home » व्यापार » प्रमुख 8 उद्योगों की विकास दर 3.2 फीसदी

प्रमुख 8 उद्योगों की विकास दर 3.2 फीसदी

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रमुख आठ उद्योगों (ईसीआई) में अक्टूबर महीने में 3.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से मिली है।

ईसीआई की विकास दर सितंबर में भी 3.2 फीसदी और अगस्त में 2.6 फीसदी रही थी।

अक्टूबर 2014 में हालांकि ईसीआई की विकास दर नौ फीसदी थी।

ईसीआई के लिए अप्रैल से अक्टूबर की पूरी अवधि के लिए विकास दर 2.5 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.6 फीसदी थी।

इस दौरान बिजली क्षेत्र की विकास दर 8.8 फीसदी, कोयला क्षेत्र की विकास दर 6.3 फीसदी, सीमेंट उत्पादन विकास दर 11.7 फीसदी और ऊर्वरक उत्पादन में 16.2 फीसदी विकास दर्ज की गई।

इस्पात उद्योग में 1.2 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। रिफायनरी उत्पाद में 4.4 फीसदी गिरावट रही। कच्चे तेल उत्पादन में 2.1 फीसदी गिरावट रही।

प्राकृतिक गैस उत्पादन में 1.8 फीसदी गिरावट रही।

प्रमुख 8 उद्योगों की विकास दर 3.2 फीसदी Reviewed by on . नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रमुख आठ उद्योगों (ईसीआई) में अक्टूबर महीने में 3.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रमुख आठ उद्योगों (ईसीआई) में अक्टूबर महीने में 3.2 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत Rating:
scroll to top