Saturday , 27 April 2024

Home » विश्व » शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल

शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल

शिकागो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के सप्ताहंत के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवीनतम गोलीबारी की घटना शनिवार को हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी।

‘शिकागो सन-टाइम्स’ ने पुलिस के हवाले से बताया कि युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

शिकागो में 2016 में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी जिसमें 11 मारे गए थे।

शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल Reviewed by on . शिकागो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के सप्ताहंत के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए।समाचार ए शिकागो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के सप्ताहंत के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए।समाचार ए Rating:
scroll to top