Friday , 26 April 2024

Home » मनोरंजन » सोनम ने विकास खन्ना की किताब का लोकार्पण किया

सोनम ने विकास खन्ना की किताब का लोकार्पण किया

कान्स, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शेफ विकास खन्ना की किताब ‘उत्सव : ए क्यूलनेरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल’ का यहां पर लोकार्पण किया।

68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान रविवार को इस किताब का लोकार्पण किया गया। यह किताब भारतीय समुदाय की रस्मों और त्योहारों के लिए व्यंजनों पर लिखी गई है।

किताब के लोकार्पण से पहले सोनम ने ट्वीट किया, “कान्स में आज हम विकास खन्ना के साथ भारत और ‘उत्सव’ का जश्न मनाएंगे। कृपया इसमें शामिल हों। भारत में यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।”

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के लिए भी यह गौरव का क्षण है।

उन्होंने ट्वीट किया, “कान्स में हम ‘उत्सव’ का जश्न मना रहे हैं। विकास खन्ना द्वारा लिखी गई यह किताब दुनिया में त्योहारों का सबसे बड़ा संकलन है। यह गौरव की बात है। जय हो इंडिया।”

विकास खन्ना ने सोनम कपूर और अनुपम खेर का शुक्रिया अदा किया। वह न्यूयॉर्क में जुनून नाम के रेस्तरां के मालिक हैं।

विकास ने ट्वीट किया, “सोनम कपूर और अनुपम खेर भारतीय संस्कृति और ‘उत्सव’ के प्रति आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।”

सोनम ने विकास खन्ना की किताब का लोकार्पण किया Reviewed by on . कान्स, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शेफ विकास खन्ना की किताब 'उत्सव : ए क्यूलनेरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल' का यहां पर लोकार्पण किया। 68वें का कान्स, 18 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने शेफ विकास खन्ना की किताब 'उत्सव : ए क्यूलनेरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल' का यहां पर लोकार्पण किया। 68वें का Rating:
scroll to top