Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में सुबह उमस, गर्मी भरी | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » दिल्ली में सुबह उमस, गर्मी भरी

दिल्ली में सुबह उमस, गर्मी भरी

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में आंशिक बदली छाएगी।

दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “रविवार सुबह गर्मी व उमस भरी रही। दिन में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 71 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में सुबह उमस, गर्मी भरी Reviewed by on . नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप और उमस रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय Rating:
scroll to top