Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मुंबई : पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की | dharmpath.com

Saturday , 7 June 2025

Home » भारत » मुंबई : पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की

मुंबई : पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। मुंबई के वकोला पुलिस थाने के प्रमुख को शनिवार रात उनके ही एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी की रविवार को मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

मुंबई के उपनगर सांताक्रूज पूर्व स्थित वकोला थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास जोशी (53)और उनके सहायक उप-निरीक्षक दिलीप शिकरे के बीच ड्यूटी में गैरहाजिरी को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दिलीप ने उग्र होकर अपने वरिष्ठ अधिकारी पर अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां चला दीं।

विलास को पीठ और पेट में तीन गोलियां लगीं।

इसके बाद शिकरे ने विलास के अर्दली बाबासाहेब अहिर पर भी गोली चलाई, जो उसकी जांघ में लगी।

इससे पहले की थाने में मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी हरकत में आते, शिकरे ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने आईएएनएस को बताया कि गंभीर रूप से घायल विलास को बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार तड़के उनकी मौत हो गई।

घायल अर्दली का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मुंबई : पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ साथी को गोली मारकर, खुदकुशी की Reviewed by on . मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। मुंबई के वकोला पुलिस थाने के प्रमुख को शनिवार रात उनके ही एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी की रविवार को म मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। मुंबई के वकोला पुलिस थाने के प्रमुख को शनिवार रात उनके ही एक कनिष्ठ पुलिसकर्मी ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मी की रविवार को म Rating:
scroll to top