Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले | dharmpath.com

Sunday , 15 June 2025

Home » भारत » सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले

सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां एक चेन झपटमार से सोने की चेन निकलवाने के लिए जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पंत नगर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी कैलाश तिरमारे ने बताया कि यह घटना पूर्वी उपनगर घाटकोपर पूर्व के एक मछली बाजार में बुधवार की रात हुई। आरोपी गोपी आर. घावारे ने एक महिला से 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय निवासियों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। चोर ने इस दौरान चेन को निगल लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वडाला निवासी इस आरोपी को पकड़कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां गुरुवार की सुबह एक्सरे रिपोर्ट से पता चला कि उसके पेट में कोई धातु है जो चेन हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने उसका फिर एक्सरे करवाकर चेन होने की पुष्टि की।

आरोपी की उम्र 25 साल बताई गई है और यह भी कहा गया है कि उसने पहली बार अपराध किया है। हालांकि पीड़ित महिला ने अभी तक चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

पुलिस ने आरोपी के पेट से चेन निकलवाने के लिए गुरुवार की रात उसे जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शुक्रवार की सुबह जब वह टॉयलेट गया तो उसके साथ चार सिपाही भेजे गए। सिपाहियों ने उसकी टॉयलेट करते हुए वीडियो भी बनाई ताकि उसे सबूत के रूप में अदालत में पेश किया जा सके। उसके मल से चेन बरामद कर लिया गया है।

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब मुंबई पुलिस ने चोरों द्वारा निकली गई चीजों को निकलवाने के लिए केले खिलाने का प्रयोग किया है। पिछले साल अप्रैल में अनिल यादव नाम के एक चोर ने भी लगभग 60,000 रुपये कीमत की एक चेन निगल ली थी।

पुलिस ने उससे भी चेन निकलवाने के लिए केले खिलाए थे, लेकिन उसके फूड पाइप में पेंडेट फंस जाने के कारण चेन निकल नहीं रही थी। आखिरकार तीन दिनों तक उसे विशेष आहार खिलाया गया। इसके बाद चौथे दिन उसके मल से चेन बरामद किया गया। लेकिन उसके पेट से टॉयलट के साथ निकले चेन को महिला ने वापस लेने से इनकार कर दिया था। लेकिन फिर वह इस चेन को एक पॉलीथीन बैग में लेकर ज्वेलर्स के पास गई और वहां से इसे बदल कर दूसरा चेन खरीदा।

वहीं, पिछले साल जुलाई में एक चोर के पेट से इसी तरीके से मंगलसूत्र निकलवाया गया। इसके लिए दो दर्जन केले के साथ दूध और दूसरी दवाइयां खिलाई गई थी।

सोने की चेन निकलवाने के लिए चोर को खिलाए 48 केले Reviewed by on . मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां एक चेन झपटमार से सोने की चेन निकलवाने के लिए जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने यहां एक चेन झपटमार से सोने की चेन निकलवाने के लिए जबरदस्ती चार दर्जन केले खिलाए। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। Rating:
scroll to top