Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 अगले साल साओ पाउलो लौट सकते हैं लुगानो | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » खेल » अगले साल साओ पाउलो लौट सकते हैं लुगानो

अगले साल साओ पाउलो लौट सकते हैं लुगानो

रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।

रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।

लुगानो (34) अभी सेरो पोर्टीनो के साथ करारबद्ध हैं और उनका करार जून 2017 में समाप्त हो रहा है। लुगानो ने पराग्वे के इस क्लब के साथ जुलाई में करार किया था। वह इससे पहले स्वीडन के क्लब बीके हाकेन के लिए खेल रहे थे।

वर्ष 2005 में लुगानो साओ पाउलो के लिए खेले थे और उनके टीम में रहते हुए साओ पाउलो ने पांच क्लब खिताब जीते थे। इसमें एक फीफा क्लब वर्ल्ड कप भी शामिल है।

सेरो के साथ लुगानो के मौजूदा करार में यह शर्त है कि वह दोनों पक्षों की रजामंदी पर साओ पाउलो के साथ करार कर सकते हैं।

लुगानो ने उरुग्वे के लिए कुल 95 मैच खेले हैं। वह 2010 और 2014 विश्व कप में टीम के कप्तान रहे हैं।

अगले साल साओ पाउलो लौट सकते हैं लुगानो Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।रियो डी जेनेरिय रियो डी जेनेरियो, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उरुग्वे की फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो अगले साल ब्राजीली क्लब साओ पाउलो के साथ जुड़ सकते हैं।रियो डी जेनेरिय Rating:
scroll to top