Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

जम्मू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पावन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू शहर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,871 तीर्थयात्री हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “जम्मू शहर के भगवती नगर यात्री निवास से रविवार को 40 बसों और 16 हल्के वाहनों से 1,505 पुरुष और 366 महिला तीर्थयात्री कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।”

उन्होंने कहा, “वे तड़के करीब 4.40 बजे रोड ओपनिंग पार्टीज (आरओपी) और सुरक्षाबलों की कड़ी निगरानी में एक काफिले में निकले।”

पावन अमरनाथ यात्रा शनिवार को शुरू हो गई।

अमरनाथ गुफा जम्मू एवं कश्मीर में हिमालय की दुर्गम वादियों में समुद्रतल से करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अमरनाथ गुफा में विशेष पूजा में शामिल हुए और पवित्र हिम लिंगम के दर्शन किए।

48 दिवसीय अमरनाथ यात्रा इस साल 17 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षा बंधन के साथ संपन्न होगी।

अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 1,871 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना Reviewed by on . जम्मू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पावन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू शहर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,871 ती जम्मू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। पावन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रविवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू शहर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1,871 ती Rating:
scroll to top