Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ

असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ

December 4, 2022 7:02 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ A+ / A-

आगरमालवा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को आगरमालवा जिले में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि विगत 12 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों द्वारा राहुल गांधी की छवि पर जो हमला किया है, वह इस यात्रा के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया और अब असली राहुल गांधी जो जनसेवक है वह अब जनता के सामने हैं।

उन्होंने कहा कि में भाजपा, आरएसएस व विहिप को चुनौती देता हूँ कि कोई भी राहुल गांधी के साथ बैठ जाये तथा धर्म और आध्यात्म पर बहस कर ले, जितना ज्ञान राहुल गांधी को धर्म आध्यात्म का है, उतना उन्हें नहीं।

कमल नाथ ने आगे कहा कि कि देश की संस्कृति और संविधान सुरक्षित नहीं है। देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है और इस पर हमला हो रहा है। राहुल गांधी के मन में है कि मुझे भारत की रक्षा करनी है और कैसा भारत व कैसा हिन्दुस्तान हम आगे आने वाली पीढ़ियों को सौंपते हैं।

 

असली राहुल गांधी अब जनता के सामने: कमल नाथ Reviewed by on . आगरमालवा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को आगरमालवा जिले में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि विगत 12 वर्ष आगरमालवा। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार को आगरमालवा जिले में हुई पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि विगत 12 वर्ष Rating: 0
scroll to top